Dhokla recipe in Hindi | ढोकला रेसिपी (आसान तरीका)

Dhokla recipe in Hindi:

हेलो दोस्तो आपको भी पता होगा की बेसन का ढोकला बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में बनाते है इसके वजह से तेल का उपयोग बहुत ही कम होता है। यदि आप भी तेल से बनी चीजों को कम बनाते है तो इसे अपने भोजन में जरूर एड करे। और अगर आप छोटे बच्चो को टिफिन बना देते हो तो उसमे यह dhokla recipe बना दो।

ढोकला रेसिपी के प्रकार (dhokla recipe in Hindi)

Dhokla recipe in Hindi

ढोकला की रेसिपी बहोट तरीकों से बनाई जाती है। जैसे रवा ढोकला, बेसन ढोकला, खट्टा ढोकला, झटपट ढोकला और पनीर ढोकला जैसे कई तरीकों से बनाते है उसमे से आज हम बेसन ढोकला बनाते हैं।

बेसन ढोकला के लिए आवश्यक सामग्री (Dhokla recipe in Hindi )

Ingredients of besan dhokla recipe in hindi

  1. मिश्रण बनाने के लियेबेसन – 200 ग्राम (2 कप
  2. नमक – स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
  3. हल्दी – 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
  4. अदरक का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  5. हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  6. ईनो साल्ट – 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
  7. नीबू का रस – 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)

तड़का लगाने के लिये

  1. राई – आधा छोटी चम्मच
  2. तेल – 1 टेबल स्पून
  3. हरी मिर्च – 2 – 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
  4. चीनी – 1 छोटी चम्मच
  5. नमक – 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
  6. हरा धनियां – 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  7. नींबू का रस – 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)

विधि – How to prepare Besan Dhokla

(dhokla recipe in Hindi)सबसे पहले बेसन को छान लीजिए और उसे किसी बर्तन में निकाल लीजिये। उसमे थोड़ा थोड़ा करके पानी डालें। चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, उस घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये।

हमे अब बेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये किसी बर्तन से ढककर रख अच्छे से ढक देना है ताकि बेसन के कड़ फूल सके।

वह बर्तन जिसमें हमे ढोकला बनाना हैं, उसमे हम 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) लेंगे और गैस चालू करके फ्लेम पर गरम होने के लिये रख देंगे, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखेंगे जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे। थाली को हमे तेल लगाकर चिकना कर लेना है।

बेसन के घोल में नमक, नींबू का रस,अदरक पेस्ट और हरी मिर्च पेस्ट दालकर अच्छी तरह मिला देंगे, अब हमे इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालना है और चमचे से मिक्स करना है तब तक मिक्स करना है की मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये। बर्तन में डाला गया पानी गरम हो गया है और उसमें भाप आ रही है। इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये।

हमे अब यह चेक करना है की ढोकला अभी पक चुका है की नही,(चेक करने के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक लगा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है) बेसन का ढोकला तैयार है, गैस को बंद कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ओर ठंडा कीजिए, चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये।

जिस थाली में ढोकला है उस थाली को किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये। अब चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिए।

तड़का लगायें:

सबसे पहले एक छोटी कढ़ाई में तेल लीजिए। तेल गरम हो जाए तो उसमे राई मिलाए, राई तड़क जाए तो उसमे हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तल दीजिए, अब इस मसाले में थोड़ा पानी (100 ग्राम ) डाल दीजिये, चीनी और नमक भी डाल दीजिये। जब उबाल आ जाए तो गैस बन्द कर दीजिये, और उसमे नीबू का रस मिला दीजिये। इस तड़के को हमे चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये।

हरा धनियां को उपर से डाल दो। अब हमारा गरमा गरम, ताजा और टेस्टी बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये।

जब हम बाजार में जाते है तो हमे बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने के लिए नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आपके पास नींबू न हो तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है। टार्टरिक एसिड एक सफेद कलर का पारदर्शी सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये। उपर बताए गए तरीके से ढोकला बना लीजिये।

ढोकला बनाने के लिए क्या क्या सावधानि रखनी चाहिए।

  • अगर बेसन का घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा होगा तो ढोकला अच्छा नहीं बनेगा।
  • अगर आप ईनो साल्ट डालते है तो मिश्रण को इतना ही हिलाना चाहिए की जब तक बबल न निकल जाए। एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा।
  • यदि इनो साल्ट डालने के बाद मिश्रण को काफी देर तक पकाते रहेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा।
  • गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा।

यह भी पढ़ें: Chicken cobbler recipe in hindi

ढोकला में ईनो क्यों डाला जाता है?

वैसे तो हमे बेकिंग सोडा ही डालना चाहिए लेकिन कई लोग इसकी जगह ईनो का भी इस्तेमाल करते हैं। और कुछ महिलाएं तो ढोकले के बैटर को अच्छे से सेट होने के लिए उसे रखने से पहले ही उसमें ईनो पाउडर डाल देती हैं।

ढोकला खाने के क्या फायदे हैं?

ढोकला बेसन को स्टीम करके बनाया जाता है, इसलिए यह शरीर के लिए बहोत फायदेमंद होता है। यह वेट लॉस के लिए भी एक अच्छा स्नैक ऑप्शन है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है । इसे खाने से पाचन-तंत्र भी दुरुस्त रहता है। यह डायबिटीज के लिए भी लाभकारी होता है क्योंकि ढोकला में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है।

ढोकला बनाने में कितना टाइम लगता है?

ढोकला बनाने में हमे 15 मिनट लगता है?

ढोकला कौन से देश का है?

ढोकला गुजरात का बहोट फेमस व्यंजन है, जिसकी सोध भारत में ही हुई थी।

2 खमन ढोकला में कितनी कैलोरी होती है?

2 टुकड़ा खमन ढोकला में 162 कैलोरी होती है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top