Dhokla recipe new recipes tips

Dhokla recipe: ढोकला रेसिपी (आसान तरीका)

Dhokla recipe: गुजराती खमन ढोकला रेसिपी ज्यादातर लोगों को बहुत पसंद है। बेसन से बनाए जाने वाला ढोकला बहुत स्वादिष्ट होता है और जल्दी पच जाता है। साथ ही हम इसे कभी भी खा सकते है।

ढोकला कई दुकानों में आसानी से मिल जाता है, जैसे के मिठाई की दुकान पे और बड़े बड़े रेस्टुरेंट में भी आसानी से मिल जाता है।

जानिए ढोकला बनाने की सामग्री और बनाने का सही तरीका। (Dhokla recipe)

Dhokla recipe
  1. 2 चुटकी हल्दी पाउडर
  2. 1 सेचे इनो
  3. 1/2 कप दही
  4. 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  5. 1 कप पानी
  6. 15-20 करी पत्ते
  7. नमक स्वाद अनुसार
  8. आधा चम्मच कसा हुआ अदरक
  9. 1 कप चने का आटा
  10. 1 बड़ा चम्मच तेल
  11. 1 बड़ा चम्मच तेल
  12. बेसन को घोलने के लिए पानी डालकर भिगो दीजिये
  13. 5-6 लंबी हरी मिर्च आधी कटी हुई
  14. 1 चम्मच सरसों
  15. 1 बड़ा चम्मच चीनी या स्वादानुसार
  16. थोड़ा सा हरा धनियां बारीक कटा हुआ

ढोकला कैसे बनाया जाता है? (Dhokla recipe)

Dhokla recipe: ढोकला बनाने के लिए हम सबसे पहले एक बड़ा कटोरा लेंगे और उसमें बेसन डालेंगे और दही भी मिला देंगे फिर अच्छे से दोनो को मिक्स कर लेंगे।

Dhokla recipe

अब सबसे पहले इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालेंगे फिर हल्दी और नमक, छोटी छोटी कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, चीनी डालें और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से हिला लेंगे और फिर इसका मिश्रण बना लेंगे।

हम अब इस मिश्रण में इनो मिलाएंगे और फिर दो मिनट तक अच्छे से हिलाएंगे।

ऐसा करने से मिश्रण फूला हुआ बनेगा और ढोकला नरम हो जायेगा।

मिश्रण को बर्तन में निकालने का सही तरीका (dhokla recipe)

सबसे पहले एक एल्युमिनियम का बर्तन लो, उसकी अंदर की जगह को तेल से चिकना कर लो।

फिर इसमें हम चने के आटे का खीरा डालेंगे।

बेसन (चने का आता) को ज्यादा उपर तक मत भरना, क्योंकि ढोकला बनने के बाद फूल जाता है।

अब हमे इतना बड़ा कुकर लेना है की जिसमें हमारा एल्युमीनियम का बर्तन आसानी से जा सके।

अब हम इस कुकर में 25% पानी भरेंगे और इसमें एक खाली कटोरा रखेंगे और इसके ऊपर बेसन से भरा एल्यूमीनियम का बर्तन रख दो।

कुकर के ढक्कन से सीटी निकाल कर ढक्कन बंद कर देंगे।

हमे अब स्टॉप वॉच के साथ इसे 25 मिनट तक तेज आंच पर रखेंगे।

25 मिनट के बाद ढक्कन हटा लेंगे और चाकू की मदद से चेक कर लेंगे कि यह तैयार है या नहीं।

ढोकला चेक करने के लिए मिश्रण के अंदर चाकू मारकर देखना है, अगर चाकू आसानी से अंदर और बाहर जाता है तो ढोकला तैयार है।

Dhokla recipe

अगर चाकू अंदर बाहर नहीं होता है तो इसे हम दोबारा 5 मिनट के लिए ढककर रख देंगे। तैयार हो जाने के बाद ढोकले को निकाल कर चाकू से एक जैसा पीस लेंगे। अब हम ढोकला पर तड़का लगाने के लिए तैयार है।

ढोकला के लिए तड़का कैसे तैयार करे? ( Dhokla recipe)

सबसे पहले एक बर्तन में 1 चम्मच तेल डाले। तेल गरम होने के बाद उसमे हम राय डालेंगे।

राई जब तड़क जाए तो उसमे हम करी पत्ता और कटी हुई लंबी हरी मिर्च डालकर भून लेंगे, ध्यान रखें कि आंच धीमी होनी चाहिए।

अभी हम इसमें 1 कप पानी डालेंगे और उसमे धनिया के बीज, 1 चम्मच चीनी, नींबू का रस डालें और 2 मिनट तक गैस पर पका लेंगे।

पानी डालने के बाद हम गैस की आंच तेज कर देंगे।ढोकला के लिए तड़का तैयार है।

अब गैस को बंद कर देंगे और ढोकले के टुकड़ों पर तड़का अच्छे से फैला देंगे।

ढोकला को तीखी चटनी, इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी के साथ भी खाया जाता है।

यह भी रेसीपी देखे: बेसन ढोकला रेसिपी बनाने का आसान तरीका

यह भी रेसिपी देखें: सांभर वड़ा रेसिपी बनाने का सबसे आसान तरीका

ढोकला में ईनो क्यों डाला जाता है?

ढोकला में ईनो इस लिए डाला जाता है की ईनो से पेट से जुड़ी बहोट बीमारियां खतम हो जाती है।

ढोकला बनाने में कितना समय लगता है?

ढोकला बनाने में 30 मिनट लगता है।

ढोकला कहा का फेमस है?

ढोकला गुजरात का फेमस है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top